Tuesday, 22 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पंजाब

बिजली बिल एडजस्टमेंट का लालच देकर हो रही ठगी:फर्जी JE बनकर ठगी कर रहे साइबर अपराधी, पुलिस ने किया अलर्ट

INT News22 September 2026 at 06:20 am

पंजाब सरकार द्वारा बिजली बिलों में छूट की घोषणा क्या हुई,साइबर ठगों ने इसे अपनी कमाई का नया हथियार बना लिया है। क्या आपको भी बिजली बोर्ड से फोन आ रहा है कि आपका पिछले महीने का बिल ज्यादा आ गया था और उसे कम किया जा रहा है अगर हाँ तो तुरंत सावधान हो जाइए लुधियाना में इन दिनों साइबर ठग बिजली विभाग का जेई (जूनियर इंजिनियर ) बनकर लोगों को कॉल कर रहे हैं और बिल एडजस्टमेंट का लालच देकर सीधे उनके बैंक खाते खाली करने की फिराक में हैं। इस हाई-टेक और खतरनाक ठगी के बढ़ते मामलों को देखते हुए लुधियाना पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है। पुलिस ने एक बकायदा डेमो वीडियो जारी कर इस पूरे स्कैम का पर्दाफाश किया है। कैसे बिछाया जा रहा है ठगी का जाल ठगों का तरीका इतना शातिर है कि आम आदमी आसानी से झांसे में आ जाए। जालसाज फोन करते हैं और बेहद कॉन्फिडेंस के साथ कहते हैं सत श्री अकाल जी मैं बिजली बोर्ड दफ्तर से JE बोल रहा हूं। आपका पिछले महीने का बिजली बिल ज्यादा आ गया था उसे अगले महीने के बिल में एडजस्ट करना है।

इसके बाद ठग आपका नाम,पता और मोबाइल नंबर कंफर्म करने का नाटक करते हैं। फिर आता है ठगी का असली मास्टरस्ट्रोक। वे कहते हैं आपके नंबर पर 4 अंकों का एक OTP (वन टाइम पासवर्ड) आया होगा वो बता दीजिए। जैसे ही आपने वो 4 नंबर बताए समझ लीजिए आपकी जीवन भर की मेहनत की कमाई पल भर में गायब पुलिस की सख्त हिदायत: तुरंत काट दें फोन वायरल हो रहे इस अलर्ट वीडियो में पंजाब पुलिस के अधिकारी ने साफ तौर पर चेतावनी दी है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि कोई भी सरकारी महकमा या बिजली विभाग कभी भी फोन करके आपकी पर्सनल जानकारी नहीं मांगता है। पुलिस ने जनता से की ये अपील: OTP कभी न दें:अगर कोई भी खुद को सरकारी अधिकारी या बिजली विभाग का कर्मचारी बताकर OTP मांगे, तो तुरंत फोन काट दें। विभाग ऐसे काम नहीं करता: बिजली विभाग बिल एडजस्ट करने के लिए कभी फोन पर OTP नहीं मांगता। ये सीधा स्कैम है। तुरंत करें शिकायत: अगर गलती से आप या आपका कोई परिचित इस ठगी का शिकार हो भी जाए तो घबराएं नहीं। तुरंत भारत सरकार के साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें। त्योहारों और सरकारी घोषणाओं के समय साइबर ठग सबसे ज्यादा एक्टिव होते हैं। लालच में आकर अपनी कोई भी बैंकिंग डिटेल या फोन पर आया OTP किसी अनजान शख्स के साथ शेयर न करें। आपकी सतर्कता ही आपका सबसे बड़ा बचाव है!