Monday, 10 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · उत्तराखंड

दिल्ली की बीटेक छात्रा को देहरादून में ट्रैक्टर ने रौंदा, बहन के सामने ही तोड़ा दम

INT News10 August 2026 at 08:58 am

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में रात के वक्त बड़ा हादसा हो गया। क्लेमनटाउन क्षेत्र में चार खंबा चौक के पास बेकाबू ट्रैक्टर ने बीटेक छात्रा को रौंद दिया। हादसा उसकी बहन के सामने ही हुआ। जब लोगों की मदद से छात्रा को अस्पताल ले जाया गया तो तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। छात्रा दिल्ली के शादीपुर मेट्रो स्टेशन के पास की रहने वाली थी।थानाध्यक्ष मोहन सिंह के अनुसार छात्रा की पहचान वैष्णवी रावत (18) पुत्री प्रदीप सिंह रावत, मूल रूप से पटेलनगर, शादीपुर मेट्रो स्टेशन के पास, दिल्ली की रहने वाली थी और ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में प्रथम वर्ष की छात्रा थी। घटना के समय वह अपनी बड़ी बहन कृतिका रावत के साथ रात करीब 8:45 बजे पैदल कमरे की ओर लौट रही थी। तभी पीछे से आए यूपी नंबर के मिक्सर ट्रैक्टर ने उसे कुचल दिया।बहन के सामने ही हुआ हादसाहादसा बहन के सामने ही हुआ। पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में लेकर वाहन जब्त कर लिया है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई सोमवार को की जाएगी। तहरीर मिलने पर आगे की वैधानिक कार्रवाई होगी।खटीमा में रेल ट्रैक किनारे दो शव मिलने से हड़कंपखटीमा शहर में रेलवे पटरी किनारे शनिवार रात दो लोगों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतकों की पहचान बेस्ट व्यू होटल के निकट तिलकनगर निवासी 50 वर्षीय राजेंद्र सिंह सामंत पुत्र पदम सिंह सामंत और नगला तहर थाना डिलारी मुराराबाद निवासी 45 वर्षीय विनोद सिंह पुत्र रोशन सिंह के रूप में हुई।दोनों शव एक-दूसरे से कुछ कदम की दूरी पर पड़े थे। एक मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। हालांकि अभी तक पुलिस को इस बाबत तहरीर नहीं मिली है। जानकारी के मुताबिक राजेन्द्र घर पर परचून की दुकान चलाते थे। जबकि विनोद मजदूरी करता था। पुलिस को मृतकों के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। लेकिन उनके हाथ और पैर के मांस की खाल निकालने और मौके पर दोनों की एक-एक चप्पल मिलने से मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। मृतक राजेन्द्र के परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त की है। रविवार को डॉ. वीपी सिंह और डॉ. अकलीम की मौजूदगी में पोस्टमार्टम किया गया। बताया उनके सिर में काफी चोट लगी है। लंग्स काफी कमजोर और काले हैं। सीओ नीरज सेमवाल ने बताया कि बिसरा को सुरक्षित कर लैब में भेजा है।