Saturday, 12 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पंजाब

लुधियाना में जज की कोठी में चोरी:गनमैन को देख दीवार फांदकर भागा चोर,पुलिस ने दबोचा

INT News12 September 2026 at 09:56 am

लुधियाना के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले VIP इलाके सिविल लाइंस की सुरक्षा व्यवस्था पर उस वक्त बड़े सवाल खड़े हो गए जब यहां एक जज की सरकारी रिहाइश में चोरी की घटना सामने आई। यह वारदात क्लब रोड स्थित मकान नंबर 71 में हुई है जो JMIC जज मिस नवनीत कौर की सरकारी कोठी है। घटना 10 सितंबर 2026 की शाम करीब 5:30 बजे की है। जज की सुरक्षा में बतौर गनमैन तैनात ASI सरबजीत सिंह जब रिहाइश पर पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि एक व्यक्ति घर के अंदर पड़ी पुरानी टोंटियां और लोहे का अन्य सामान चुरा रहा था। गनमैन सरबजीत सिंह ने जैसे ही उसे पकड़ने की कोशिश की चोर उन्हें देखते ही कोठी की दीवार फांदकर मौके से फरार हो गया। पुलिस की कार्रवाई और सामान की रिकवरी गनमैन के बयानों के आधार पर पुलिस ने तुरंत हरकत में आते हुए कार्रवाई की। थाना डिवीजन नंबर 8 की पुलिस ने ASI सरबजीत सिंह की शिकायत पर FIR दर्ज की, जिसमें BNS की धारा 331(3) और 305 लगाई गई। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी को धर दबोचा और उसके पास से चोरी किया गया एक पंखा व अन्य सामान भी बरामद कर लिया है। आरोपी गिरफ्तार,पहले भी दर्ज हैं कई पर्चे तफ्तीश के दौरान पुलिस ने आरोपी लखन को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले की जांच कर रहे ASI गुरमेल लाल ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी लखन एक शातिर चोर है और उस पर पहले भी चोरी के कई पुराने पर्चे दर्ज हैं। पुलिस अब उससे आगे की पूछताछ कर रही है।