Saturday, 12 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

फरीदाबाद में डेंगू-मलेरिया के साथ स्वाइन फ्लू ने बढ़ाई चिंता:जिले में डेंगू के 13, मलेरिया के 3 और स्वाइन फ्लू के 18 मामले आए

INT News12 September 2026 at 09:54 am

फरीदाबाद में बदलते मौसम और बारिश के बाद डेंगू, मलेरिया और स्वाइन फ्लू के मामले सामने आने लगे हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार जिले में अब तक डेंगू के 13, मलेरिया के 3 और स्वाइन फ्लू के 18 मामले सामने आए हैं। एक साथ कई बीमारियों के मामले सामने आने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। 40 टीमें मैदान में उतरीं बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी और जांच तेज कर दी है। करीब 40 टीमें अलग-अलग इलाकों में पहुंचकर मच्छरों के लार्वा की जांच और सैंपलिंग कर रही हैं। टीमों की ओर से घरों और आसपास के इलाकों में पानी जमा होने वाले स्थानों की भी जांच की जा रही है। कूलर और टंकियों में भी जांच स्वास्थ्य विभाग की टीमें कूलर, पानी की टंकियों, गमलों, खाली बर्तनों और अन्य जगहों पर जमा पानी की जांच कर रही हैं। इन जगहों पर पानी जमा रहने से डेंगू और मलेरिया फैलाने वाले मच्छरों का लार्वा पनप सकता है। लोगों को भी अपने घरों और आसपास सफाई रखने के लिए जागरूक किया जा रहा है। 1660 लोगों को नोटिस जारी स्वास्थ्य विभाग की टीमों को जांच के दौरान जहां भी मच्छरों का लार्वा मिल रहा है, वहां लोगों को पानी जमा न होने देने की हिदायत दी जा रही है। जरूरत पड़ने पर नोटिस भी जारी किए जा रहे हैं। विभाग का कहना है कि मच्छरों की रोकथाम के लिए लोगों की भागीदारी बेहद जरूरी है। फरीदाबाद स्वास्थ्य विभाग ने अब तक 1,660 लोगों को नोटिस जारी किए हैं स्वाइन फ्लू को लेकर भी निगरानी डेंगू और मलेरिया के साथ स्वाइन फ्लू के 18 मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग इस बीमारी को लेकर भी निगरानी कर रहा है। स्वाइन फ्लू में तेज बुखार, खांसी, गले में दर्द, शरीर में दर्द और कमजोरी जैसे लक्षण हो सकते हैं। ऐसे लक्षण दिखाई देने पर डॉक्टर से जांच कराने की सलाह दी गई है। सिविल सर्जन ने सावधानी बरतने की अपील की सिविल सर्जन डॉ. जयंत आहूजा ने लोगों से अपील की है कि घरों और आसपास पानी जमा न होने दें। मच्छरों से बचने के लिए पूरी बाजू के कपड़े पहनें और रात में मच्छरदानी या अन्य सुरक्षा उपायों का इस्तेमाल करें। उन्होंने कहा कि बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर लापरवाही न बरतें और तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।