Saturday, 12 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

प्रसिद्ध 'रुणिचा धाम' के लिए सिरसा से स्पेशल बस शुरू:शाम 4.30 बजे एक माह मेले में चलेगी, श्रद्धालुओं ने की थी डिमांड

INT News12 September 2026 at 09:42 am

राजस्थान में प्रसिद्ध 'रुणिचा धाम' जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए सिरसा से स्पेशल बस सेवा शुरू कर दी गई है। इसे लेकर रोडवेज प्रशासन ने शेड्यूल जारी कर दिया है और ये बस एक माह तक चलेगी। यह स्पेशल बस 11 सितंबर से ही शुरू हो चुकी है। यहां से शाम को 4.30 बजे 'रुणिचा धाम' के लिए यह बस चलेगी और सुबह 3 बजे तक धाम पहुंचाएगी। इस बारे में श्रद्धालुओं की पिछले कई दिनों से मांग थी और वे रोडवेज प्रशासन से भी मिले थे। इन श्रद्धालुओं की मांग पर रोडवेज प्रशासन ने बस सेवा शुरू कर दी है। ऐसे में श्रद्धालु इस बस से जाकर धाम में धोक लगाने व बाबा रामदेव के दर्शन कर वापस अगले दिन शाम को इसी बस से वापस आ सकेंगे। अभी इसके लिए कोई एडवांस बुकिंग नहीं है। कोई भी यात्री-श्रद्धालु सफर कर सकेंगे। रोडवेज प्रशासन के अनुसार, यह बस सिरसा से वाया चौपटा, नोहर, रावतसर, पल्लू, अर्जुनसर, रोयरी, फलौदी, रामदेवरा और बीकानेर व पोकरण होते हुए जाएगी। चौपटा व नोहर से भी श्रद्धालुओं की संख्या काफी होती है। इसके चलते अन्य यात्रियों को भी फायदा होगा और उनको अतिरिक्त बस सेवा मिल सकेगी। इससे पहले पोकरण वाली बस सेवा पहले से जारी है। 'रुणिचा धाम' जैसलमेर में लगता है विशाल मेला बाबा रामदेवरा धाम, जिसे इसे 'रुणिचा धाम' के नाम से भी जाना जाता है। यह धाम राजस्थान के जैसलमेर जिले में पोकरण से करीब 12 किलोमीटर दूरी पर जोधपुर-जैसलमेर मार्ग पर स्थित है। यहां हर साल भाद्रपद माह (अगस्त-सितंबर) में विशाल मेला लगता है। इस मेले में देश भर से लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। यह प्रसिद्ध धाम राजस्थान के लोक देवता बाबा रामदेवजी की समाधि और मुख्य मंदिर के लिए जाना जाता है। इसे हिन्दू और मुस्लिम दोनों समाज के लोग पूज्य मानते हैं और इनको रामशाह पीर भी कहते हैं। एडवांस बुकिंग नहीं : डीआई रोडवेज डीआई के अनुसार, श्रद्धालुओं की मांग पर रामदेवरा धाम के लिए स्पेशल बस सेवा शुरू की है। यह बस मेले के चलते एक माह के लिए चलाई गई है। कोई भी यात्री या श्रद्धालु बस में सफर कर सकेगा। एडवांस बुकिंग की सुविधा शुरू नहीं की है।