Friday, 2 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national · पश्चिम बंगाल

पश्चिम बंगाल: राज्यपाल के नाम पर फर्जी कॉल को लेकर लोक भवन ने किया आगाह, तस्वीर के अनधिकृत इस्तेमाल पर भी सख्ती

INT News1 October 2026 at 10:58 pm

कोलकाता, 1 अक्टूबर। पश्चिम बंगाल के लोक भवन ने राज्यपाल के नाम पर किए जा रहे फर्जी फोन कॉल और उनकी तस्वीर के अनधिकृत इस्तेमाल को गंभीरता से लिया है। लोक भवन ने सरकारी अधिकारियों, संगठनों और आम लोगों के लिए एडवाइजरी जारी कर संदिग्ध कॉल या संदेश मिलने पर सावधानी बरतने और उसकी सत्यता की जांच करने की सलाह दी है।