Friday, 2 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national

हरदोई में चोरी के शक में घरेलू सहायिका को कुर्सी से बांधकर पीटने का आरोप, पांच लोगों पर एफआईआर

INT News1 October 2026 at 11:50 pm

हरदोई, 1 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश के हरदोई में चोरी के शक में एक घरेलू सहायिका को कुर्सी से बांधकर पीटने का मामला सामने आया है। घटना कोतवाली देहात क्षेत्र की नेक्सरा कॉलोनी की बताई जा रही है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।