Friday, 2 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

entertainment

Bigg Boss 20 Promo: गुल्लू के साथ 'बाबू-बेबी' करने पर भड़कीं उदिति, लव गिल को सरेआम बताया 'क्रिंज' और 'फेक'

INT News2 October 2026 at 12:11 am

Bigg Boss 20 Promo: बिग बॉस का घर हो और बवाल न मचे, ऐसा भला कैसे हो सकता है! आने वाले एपिसोड में एंटरटेनमेंट का डोज डबल होने वाला है, क्योंकि इस बार घर की दो स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट्स - लव गिल और उदिति सिंह -आमने-सामने आ गई हैं. महज 'क्रिंज' (Cringe) शब्द से शुरू हुई ये जुबानी जंग पलक झपकते ही इतने भयंकर पर्सनल कमेंट्स तक जा पहुंची कि देखने वालों के भी होश उड़ गए. इस आग उगलती बहस में घी डालने का काम किया गुल्लू और लव की क्लोज बॉन्डिंग ने. दोनों के बीच की इस भयंकर नोकझोंक वाले प्रोमो ने अभी से ही फैंस की एक्साइटमेंट को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है.

गुल्लू के साथ लव की बॉन्डिंग पर उदिति ने उठाए सवाल

प्रोमो में लव गिल और उदिति सिंह के बीच बहस की शुरुआत क्रिंज शब्द को लेकर होती है. लव उदिति से कहती हैं कि अगर किसी इंसान का स्वभाव किसी दूसरे से सवाल पूछने या बातचीत करने का है, तो इसमें क्रिंज जैसा क्या है? इस पर उदिति उन्हें जवाब देती हैं कि उन्होंने गुल्लू के साथ उनके जबरदस्ती बाबू-बेबी करने के तरीके को क्रिंज कहा था.

#BiggBoss20 Promo!! #UditiSingh vs #LoveGill pic.twitter.com/B6POi01rU6

— Livefeed Updates (@BBossLivefeed) October 1, 2026

">

उदिति की यह बात सुनकर लव भड़क जाती हैं. वह गुस्से में कहती हैं,

"मैं क्रिंज हूं, जबरदस्ती कर रही हूं उसके साथ, आपको क्या दिक्कत है अगर मैं उससे बात कर रही हूं?"

लव के इस जवाब के बाद दोनों के बीच बहस और तेज हो जाती है.

ये भी पढ़ें: ‘प्लीज चले जाइए’... स्वरा भास्कर के कमरे के बाहर खड़ा था डायरेक्टर, नशे में ‘हग’ की जिद ने खोल दी बॉलीवुड की पोल

‘तो तुम क्या करने आई हो शो पर?’

बहस के दौरान उदिति सफाई देती हैं कि उन्हें लव का यह ड्रामा क्रिंज लगता है. इस पर लव पलटकर सवाल करती हैं कि अगर उन्हें उनका व्यवहार पसंद नहीं है, तो उदिति शो में क्या करने आई हैं? इसके बाद उदिति भी पीछे नहीं हटतीं और लव पर निशाना साधते हुए कहती हैं कि वह यहां ड्रामा करने और फेक पर्सनैलिटी दिखाने आई हैं.

दोनों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला यहीं नहीं रुकता. लव अपनी बात रखते हुए कहती हैं कि उनकी स्पाइन यानी रीढ़ बहुत मजबूत है. इस पर उदिति तंज कसते हुए जवाब देती हैं कि उन्होंने टास्क के दौरान लव की स्पाइन देखने की कोशिश की थी, लेकिन वह उन्हें दिखाई ही नहीं दी.

लव के जेल-अप पर भी उदिति ने किया कमेंट

प्रोमो में बहस उस वक्त और दिलचस्प हो जाती है, जब उदिति वहां से जाते हुए लव के तैयार होने के तरीके पर टिप्पणी करती हैं. वह कहती हैं कि लव को तैयार होने में पूरा एक महीना लग जाता है और उन्हें ऐसा नहीं लगता. इसके बाद उदिति लव की पर्सनैलिटी पर भी सवाल उठाती हैं.

उदिति की बात सुनकर लव भी चुप नहीं रहतीं. वह तुरंत पलटकर पूछती हैं कि उदिति की अपनी पर्सनैलिटी क्या है? इस तरह दोनों के बीच की बहस एक-दूसरे के व्यवहार से शुरू होकर निजी टिप्पणियों तक पहुंच जाती है.

क्या गुल्लू बनेंगे इस लड़ाई की वजह?

लव गिल और उदिति सिंह की इस बहस में गुल्लू के साथ लव की बॉन्डिंग अहम मुद्दा बनकर सामने आई है. जहां लव अपने तरीके से गुल्लू से बातचीत करने को लेकर सवाल उठाए जाने पर नाराज नजर आती हैं, वहीं उदिति उनके व्यवहार को क्रिंज बताती हैं.

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Promo: लव गिल को मिली खास सुपरपावर, काजी को बनाया 'लड़की', तो माइक छीनने के चक्कर में गिरीं रीति