national · दिल्ली
मौलाना साजिद रशीदी ने दिल्ली में पुरानी इमारतों की नियमित जांच करने की मांग की
INT News6 September 2026 at 11:40 pm

नई दिल्ली, 6 सितंबर। ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी ने सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे पर पुरानी इमारतों की नियमित जांच की मांग की और उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के नए निकाहनामा फॉर्मेट को उसके अधिकार क्षेत्र से बाहर बताया। इसके साथ ही उन्होंने सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद ढहाए जाने को लेकर जिला अदालत को असली दोषी ठहराया।