national · दिल्ली
पेरिस में स्वामीनारायण मंदिर भारत-फ्रांस के सांस्कृतिक संबंधों का नया युग स्तंभ: पीएम मोदी
INT News6 September 2026 at 11:43 pm

नई दिल्ली, 6 सितंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस की राजधानी पेरिस में भव्य बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर के लोकार्पण को भारत और फ्रांस के सांस्कृतिक संबंधों का "नया युग स्तंभ" बताया। उन्होंने कहा कि यह मंदिर केवल आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि दोनों देशों के साझा सांस्कृतिक मूल्यों, सहयोग और 'वसुधैव कुटुम्बकम' की भावना का प्रतीक है।