national · दिल्ली
सत्य निकेतन हादसा: सीएम रेखा गुप्ता के आदेश पर बिल्डिंग मालिक पर एफआईआर, घटना की होगी मजिस्ट्रेट जांच
INT News6 September 2026 at 11:42 pm

नई दिल्ली, 6 सितंबर। दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में बेसमेंट और पांच मंजिल इमारत के ढहने से कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि कई घायलों का अभी इलाज जारी है। वहीं, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के आदेश के बाद बिल्डिंग मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।