Monday, 7 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national

अमेरिकी राजदूत गोर ने कर्नाटक के सीएम शिवकुमार से की मुलाकात, पैक्स सिलिका और ट्रस्ट जैसे पहलों पर हुई चर्चा

INT News6 September 2026 at 11:52 pm

बेंगलुरु, 6 सितंबर। भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने रविवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार से बेंगलुरु में मुलाकात की। इस मुलाकात में दोनों नेताओं के बीच पैक्स सिलिका और ट्रस्ट जैसे पहलों को लेकर चर्चा हुई, जिसका मकसद स्पेस तकनीक, एआई और व्यापार के जरिए भारत और अमेरिका के बीच संबंधों को मजबूत करना है।