Monday, 7 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national

ओवैसी हर जगह गंदी राजनीति करना चाहते हैं, गैर-कानूनी निर्माण टूटेगा ही: आनंद दुबे

INT News6 September 2026 at 11:48 pm

मुंबई, 6 सितंबर। शिवसेना (उद्धव गुट) के प्रवक्ता आनंद दुबे ने सहारनपुर कलेक्ट्रेट मस्जिद विध्वंस पर सियासत करने को लेकर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ओवैसी हर जगह पहुंचकर गंदी राजनीति करना चाहते हैं, जबकि यूपी में जहां भी अतिक्रमण या गैर-संवैधानिक निर्माण है, उसे गिराने का अधिकार स्थानीय प्रशासन को है। आनंद दुबे ने कहा कि गैरकानूनी मस्जिद बनाएंगे तो टूटेगा, नियम से अनुमति लेकर बनाइए, कोई नहीं तोड़ेगा।