Wednesday, 8 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national · महाराष्ट्र

सिंधुदुर्ग को बड़ी सौगात: सावंतवाड़ी रोड स्टेशन पर तीन नई ट्रेनों के ठहराव को मंजूरी, मुख्यमंत्री फडणवीस ने जताया आभार

INT News8 July 2026 at 08:41 pm

मुंबई, 8 जुलाई। कोंकण क्षेत्र की रेल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए रेल मंत्रालय ने सिंधुदुर्ग जिले के सावंतवाड़ी रोड रेलवे स्टेशन पर तीन प्रमुख ट्रेनों के ठहराव को मंजूरी दे दी है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस संबंध में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखकर जानकारी दी।