national
नोएडा में जलभराव और सफाई व्यवस्था पर विधायक पंकज सिंह की सख्ती, 15 जुलाई तक नालों की सफाई पूरी करने का लक्ष्य
INT News8 July 2026 at 10:22 pm

नोएडा, 8 जुलाई। मानसून के दौरान जलभराव और सफाई व्यवस्था को लेकर नोएडा में प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार को नोएडा विधानसभा के विधायक पंकज सिंह ने नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक कर शहर में जलभराव, नालों की सफाई और ड्रेनेज व्यवस्था का जायजा लिया।