Saturday, 24 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · झारखंड

हर शनिवार जरूरतमंदों को भोजन, गढ़वा में अग्रवाल परिवार ने 138वीं बार बांटी खिचड़ी

INT News24 October 2026 at 12:58 pm

गढ़वा_ अग्रवाल परिवार गढ़वा की ओर से जरूरतमंदों के बीच खिचड़ी वितरण का सेवा अभियान लगातार जारी है. इसी क्रम में शनिवार को संकट मोचन मंदिर के समीप सैकड़ों लोगों के बीच प्रसाद रूपी खिचड़ी का वितरण किया गया. इसके साथ ही परिवार का यह सेवा अभियान 138वें आयोजन तक पहुंच गया.

हर्ष और आशुतोष अग्रवाल ने बांटी खिचड़ी

इस अवसर पर हर्ष अग्रवाल और आशुतोष अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे. दोनों ने स्वयं लोगों के बीच खिचड़ी वितरित की. इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने श्रद्धा और सम्मान के साथ प्रसाद ग्रहण किया. मौके पर राजीव रंजन अग्रवाल समेत अग्रवाल परिवार के सभी सदस्य मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें: मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज की व्यवस्था पर उठे सवाल, सांसद वीडी राम ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

हर शनिवार जरूरतमंदों को भोजन

अग्रवाल परिवार प्रत्येक शनिवार नियमित रूप से जरूरतमंदों के बीच भोजन वितरित करता है. बिना किसी भेदभाव के लोगों तक भोजन पहुंचाने की यह पहल समाज में आपसी सहयोग, करुणा और मानवता का संदेश दे रही है. इस सेवा कार्य में परिवार के सभी सदस्यों का सामूहिक योगदान रहता है.

सेवा को बताया समाज के प्रति जिम्मेदारी

हर्ष अग्रवाल ने कहा कि लोगों की सेवा करना समाज के प्रति जिम्मेदारी भी है और सौभाग्य भी. किसी जरूरतमंद के चेहरे पर भोजन मिलने के बाद संतोष और खुशी देखना सबसे बड़ी उपलब्धि है. वहीं, आशुतोष अग्रवाल ने कहा कि समाज से मिलने वाली प्रेरणा के कारण परिवार इस सेवा कार्य को निरंतर आगे बढ़ा रहा है. प्रयास है कि प्रत्येक शनिवार जरूरतमंदों के बीच भोजन वितरण का यह क्रम जारी रहे. अग्रवाल परिवार की यह पहल जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराने के साथ-साथ समाज के अन्य लोगों को भी मानव सेवा के लिए प्रेरित कर रही है.

ये भी पढ़ें: खाने-पीने का सामान खरीदते समय रहें सतर्क! गढ़वा में खाद्य सुरक्षा जांच में खुलीं खामियां