Monday, 7 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

entertainment

Bigg Boss 20 के घर पहुंचे 'पंचायत' के 'दामाद जी', बोले- इतनी बेइज्जती के बाद अपने हिस्से की इज्जत लेने आया हूं

INT News6 September 2026 at 11:24 pm

Bigg Boss 20: ‘गजब बेइज्जती है’ वाले वायरल मीम से इंटरनेट पर छाने वाले आसिफ खान अब बिग बॉस के घर में एंट्री कर चुके हैं. ‘पंचायत’ के ‘दामाद जी’ यानी गणेश बनकर आसिफ ने ऐसा जलवा दिखाया कि उनका किरदार और डायलॉग दोनों ही मीम मटेरियल बन गए. लेकिन लोगों को हंसाने वाले आसिफ की असली कहानी काफी अलग और इमोशनल है. मीम से लेकर अपनी अलग पहचान बनाने तक का उनका सफर बिल्कुल आसान नहीं रहा. बिग बॉस के प्रीमियर पर आसिफ ने खुद अपनी लाइफ के उस मुश्किल फेज का जिक्र किया और बताया कि आखिर किन हालातों से गुजरकर वह यहां तक पहुंचे हैं.

कभी पैसों के लिए किया सट्टा

शो में दिखाए गए आसिफ के इंट्रोडक्शन वीडियो ने फैंस को इमोशनल कर दिया. इसमें आसिफ ने अपनी लाइफ के उस फेज के बारे में बताया, जब पैसों की इतनी तंगी थी कि घर चलाना भी मुश्किल हो गया था. हालात ऐसे बने कि मजबूरी में उन्हें सट्टेबाजी का सहारा लेना पड़ा और इसी चक्कर में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया.

यह भी पढ़ें:   Bigg Boss Hosts Salary: सलमान खान नहीं, ये बिग बॉस होस्ट है सबसे महंगा, एक सीजन के मिलते हैं 125 करोड़

कभी ‘रेडी’ में जूनियर आर्टिस्ट थे आसिफ

आसिफ की कहानी का सबसे खास हिस्सा तब सामने आया जब वह सलमान खान के सामने स्टेज पर पहुंचे. आसिफ ने बताया कि कई साल पहले उन्होंने सलमान खान की फिल्म ‘रेडी’ में जूनियर आर्टिस्ट के तौर पर काम किया था. उस समय वह फिल्म में पीछे खड़े रहने वाले कलाकारों में से एक थे. लेकिन अब समय पूरी तरह बदल चुका है. आज वही आसिफ सलमान खान के सामने बिग बॉस के स्टेज पर बतौर कंटेस्टेंट खड़े थे.

सलमान खान ने आसिफ को लगाया गले

पुराने दिनों को याद करते ही आसिफ काफी इमोशनल हो गए और उनकी आंखों से आंसू निकल पड़े. आसिफ को देख सलमान खान भी इमोशनल हो गए. उन्होंने तुरंत आसिफ को गले लगाया और उन्हें संभाला.

यह भी पढ़ें:   Bigg Boss 20 LIVE: इन 15 कंटेस्टेंट्स ने सलमान खान के शो में मारी धमाकेदार एंट्री, पहले ही दिन चाय को लेकर हुई घमासान

'अपने हिस्से की इज्जत लेने आया हूं'

घर के अंदर कदम रखने से ठीक पहले आसिफ का एटीट्यूड देखने लायक था. पास्ट के सारे स्ट्रगल और बेइज्जती को पीछे छोड़ते हुए उन्होंने फुल कॉन्फिडेंस के साथ कहा, "इतनी बेइज्जती के बाद अब अपने हिस्से की इज्जत लेने आया हूं."

'पंचायत' के रूठने वाले दामाद जी का यह अंदाज सोशल मीडिया पर आते ही छा गया है. अब देखना यह है कि आसिफ अपनी इस नई जर्नी में बिग बॉस के घर में कितना धमाल मचाते हैं.