national · दिल्ली
शिवपूजन सहाय : कलम के साधक की कहानी, जिसने साहित्य और पत्रकारिता को मिशन बनाया
INT News8 August 2026 at 11:58 pm

नई दिल्ली, 8 अगस्त। कुछ लोग साहित्य लिखते हैं, तो वहीं कुछ लोग साहित्य को दिशा देते हैं और कुछ लोग ऐसे होते हैं, जो साहित्य की सेवा में पूरी जिंदगी लगा देते हैं। 9 अगस्त 1893 को बिहार के भोजपुर जिले के उनवांस गांव में जन्मे शिवपूजन सहाय इसी तीसरी श्रेणी के साहित्य-साधक थे।