समाचार · मध्य प्रदेश
ब्यौहारी में 50 घनमीटर अवैध रेत नष्ट:कलेक्टर के निर्देश पर खनिज-राजस्व विभाग ने की संयुक्त कार्रवाई
शहडोल के ब्यौहारी तहसील क्षेत्र में अवैध रेत भंडारण के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई की है। कलेक्टर पार्थ जायसवाल के निर्देश पर खनिज और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने ग्राम खड़ौली और ग्राम पंचायत नौढ़िया में करीब 50 घनमीटर अवैध रेत का मौके पर ही विनिष्टीकरण किया। कार्रवाई एसडीएम ब्यौहारी अर्चना मिश्रा और जिला खनिज अधिकारी राहुल शाडिल्य के नेतृत्व में की गई। जांच के दौरान टीम को शासकीय भूमि पर अव्यवस्थित तरीके से रखी रेत मिली। इसके बाद अधिकारियों ने रेत को जब्त करने के बजाय मौके पर ही उसका विनिष्टीकरण कराया। अवैध उत्खनन और भंडारण की शिकायतों पर कार्रवाई प्रशासन को ब्यौहारी क्षेत्र में रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण की शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों के आधार पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद खनिज और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। अवैध खनिज गतिविधियों पर अभियान जारी अधिकारियों के अनुसार, शासकीय भूमि पर बिना अनुमति खनिज का भंडारण नियमों का उल्लंघन है। जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण की शिकायतों को गंभीरता से लिया जा रहा है। प्रशासन ने कहा है कि खनिज संपदा के संरक्षण और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए राजस्व, खनिज सहित संबंधित विभागों के समन्वय से जांच और कार्रवाई जारी रहेगी।