Sunday, 9 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · बिहार

सारण के तरैया-अमनौर सहित तीन थानाध्यक्ष निलंबित, एसएसपी ने क्यों की कार्रवाई? जानिए

INT News9 August 2026 at 10:28 am

Saran 3 SHO Suspended : छपरा में पुलिस विभाग के कामकाज में लापरवाही को लेकर एसएसपी विनीत कुमार ने बड़ी कार्रवाई की है. कार्य में शिथिलता और कर्तव्य निर्वहन में लापरवाही पाये जाने पर जिले के तीन थानाध्यक्षों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. इनमें अवतार नगर, तरैया और अमनौर थाना के थानाध्यक्ष शामिल हैं. एसएसपी ने स्पष्ट किया कि पुलिसकर्मियों की लापरवाही और अनुशासनहीनता किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जायेगी.

Saran News : तीन थानाध्यक्षों पर हुई कार्रवाई

सारण पुलिस द्वारा पुलिस पदाधिकारियों के कार्यों की समीक्षा और प्राप्त प्रतिवेदनों के आधार पर यह कार्रवाई की गयी है. निलंबित होने वालों में अवतार नगर थाना के थानाध्यक्ष साकेत बिहारी, तरैया थाना के थानाध्यक्ष धीरज कुमार और अमनौर थाना के थानाध्यक्ष हेमंत कुमार शामिल हैं.

अवतार नगर थानाध्यक्ष पर कांडों के अनुसंधान में लापरवाही का आरोप

अवतार नगर थानाध्यक्ष साकेत बिहारी को थाना कांडों के निष्पादन और अनुसंधान में अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने के कारण निलंबित किया गया है. एसएसपी के अनुसार कर्तव्य निर्वहन में शिथिलता भी पायी गयी, जिसके बाद कार्रवाई की गयी.

तरैया थानाध्यक्ष ने सरकारी संपत्ति से जुड़ी घटना में बरती लापरवाही

तरैया थानाध्यक्ष धीरज कुमार को सरकारी संपत्ति से संबंधित एक घटना में लापरवाही और अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना के कारण निलंबित किया गया है. एसएसपी ने समीक्षा के बाद इस मामले में कार्रवाई की.

Saran Police : अमनौर थानाध्यक्ष पर अनुसंधान में गंभीर लापरवाही

अमनौर थानाध्यक्ष हेमंत कुमार को एक कांड के अनुसंधान के दौरान गंभीर लापरवाही बरतने के मामले में निलंबित किया गया है. पुलिस विभाग की समीक्षा में उनकी कार्यप्रणाली में गंभीर कमी सामने आने के बाद यह निर्णय लिया गया.

सारण की खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें

निलंबन अवधि में पुलिस मुख्यालय रहेगा केंद्र

निलंबन की अवधि के दौरान तीनों पुलिस पदाधिकारियों का केंद्र पुलिस मुख्यालय निर्धारित किया गया है. इस अवधि में उन्हें विभागीय निर्देशों के अनुसार मुख्यालय में रहना होगा.

‘लापरवाही और अनुशासनहीनता स्वीकार नहीं होगी’

एसएसपी विनीत कुमार ने कहा कि कर्तव्य में लापरवाही और अनुशासनहीनता किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जायेगी. उन्होंने सभी पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा और जवाबदेही के साथ निर्वहन करने का निर्देश दिया.

पुलिसकर्मियों को पहले भी दिये गये हैं निर्देश

एसएसपी ने बताया कि पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को अपने दायित्वों के निर्वहन को लेकर पहले भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये हैं. इसके बावजूद कार्य में लापरवाही और शिथिलता मिलने पर विभागीय कार्रवाई की गयी है.

Also Read : सावन की दूसरी सोमवारी कल, सारण के इन शिवालयों में उमड़ेगी भारी भीड़, सुरक्षा के भी खास इंतजाम