national · दिल्ली
कांग्रेस में गुटबाजी चुनावी हार की बड़ी वजह, पंजाब में टीमवर्क जरूरी : डॉ. उदित राज
INT News12 July 2026 at 12:03 am

नई दिल्ली, 12 जुलाई। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद डॉ. उदित राज ने पार्टी के भीतर चल रही गुटबाजी पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को कई राज्यों में सत्ता इसलिए नहीं मिल पाई क्योंकि नेताओं ने संगठन को मजबूत करने के बजाय आपसी खींचतान में ज्यादा ऊर्जा लगाई।