national · मध्य प्रदेश
दतिया उपचुनाव : कांग्रेस ने पूर्व विधायक घनश्याम सिंह को बनाया उम्मीदवार, खड़गे ने दी मंजूरी
INT News11 July 2026 at 11:52 pm

भोपाल, 11 जुलाई। मध्य प्रदेश विधानसभा की दतिया सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने दतिया विधानसभा सीट से पूर्व विधायक घनश्याम सिंह की उम्मीदवारी को मंजूरी दी है।