Sunday, 12 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national · दिल्ली

राजेंद्र कुमार: हिंदी सिनेमा के सदाबहार सितारे, जिनकी रोमांटिक छवि ने उन्हें बनाया 'जुबली कुमार'

INT News11 July 2026 at 11:58 pm

नई दिल्ली, 11 जुलाई। हिंदी सिनेमा के इतिहास में कुछ कलाकार ऐसे रहे हैं, जिन्होंने अपनी अदाकारी, व्यक्तित्व और फिल्मों के जरिए दर्शकों के दिलों में अमिट छाप छोड़ी। ऐसे ही एक महान अभिनेता थे राजेंद्र कुमार, जिन्हें हिंदी फिल्म जगत में प्यार से 'जुबली कुमार' के नाम से जाना जाता था। 12 जुलाई 1999 को उनके निधन के साथ हिंदी सिनेमा के स्वर्णिम दौर का एक चमकदार अध्याय समाप्त हो गया।