Friday, 16 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

world

140वां कैंटन मेला शुरू, 4 नवंबर तक चलेगा

INT News15 October 2026 at 09:49 pm

बीजिंग, 15 अक्टूबर। 140वां कैंटन मेला 15 अक्टूबर को दक्षिण चीन के क्वांगतोंग प्रांत के क्वांगचो शहर में शुरू हुआ। इस साल कैंटन मेले की स्थापना की 70वीं वर्षगांठ है। वर्तमान मेले का क्षेत्रफल 15.5 लाख वर्ग मीटर तक पहुंचा, जो तीन चरणों में आयोजित होगा और 4 नवंबर तक चलेगा।