Friday, 16 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · उत्तराखंड

उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मामला, वीडियो में रोते हुए बताई अपनी पीड़ा

INT News16 October 2026 at 01:15 am

उत्तराखंड सरकार की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें वह रोते हुए अपनी निजी जिंदगी की पीड़ा के बारे में बताती नजर आ रही हैं। मामला उनके पारिवारिक जीवन से जुड़ा है, इस दौरान उन्होंने अपने पति गिरधारीलाल साहू पर बेवफाई करने का आरोप लगाया है। साथ ही इस मामले को लेकर उन्होंने अपने पति के खिलाफ देहरादून के गढ़ी कैंट थाने में मुकदमा भी दर्ज करा दिया है। केस रजिस्टर कराने के बाद रेखा आर्य की तबीयत बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ गया।अपने आरोपों को लेकर राज्य की महिला सशक्तिकरण एवं बाल कल्याण मंत्री रेखा आर्य ने सोशल मीडिया पर जो वीडियो शेयर किया, उसमें उन्होंने कहा, ‘आज मैं आपको सम्मुख एक ऑडियो को लेकर आई हूं, इस ऑडियो ने मुझे झकझोर दिया है। मेरे रिश्ते पर प्रश्न लगा दिया है। मेरे जीवन के, वैवाहिक जीवन के, समर्पण पर प्रश्न लगा दिया है। क्या सच्चाई, ईमानदारी के साथ रहने के बदले ऐसा परिणाम मिलता है क्या।’बच्चों की सुरक्षा के लिए मुझे कोर्ट में तहरीर देना पड़ीआगे उन्होंने कहा कि ‘इस ऑडियो को सुनकर आज मुझे हृदयाघात की पीड़ा के साथ में ये निर्णय लेना पड़ा और अपने बच्चों की रक्षा के लिए, अपने बच्चों की सुरक्षा के लिए मुझे पुलिस में तहरीर देना पड़ी।’ साथ ही उन्होंने कहा कि 'ये वीडियो भी मैं इसलिए बना रही हूं, कि महिला आम हो या महिला खास हो, घरेलू अत्याचार ना सहें, ना सहना है, बल्कि उसे कहना है। बाकी आप ऑडियो सुनेंगे तो खुद ब खुद सारे प्रश्नों का उत्तर मिल जाएगा।''मैं कुछ भी कहने के लिए निःशब्द हूं'वीडियो के अंत में उन्होंने रोते हुए कहाा, 'साथ ही मैं यह बात ईश्वर की कसम खाकर रही हूं, कि मैं संविधान को साक्षी मानते हुए, अपने कर्तव्यों का निर्वहन करती आई हूं और करती रहूंगी। मुझे इस देवभूमि ने यहां तक पहुंचाया है और मुझे पूरा भरोसा है कि वह इस क्षण में भी मेरे साथ होंगे। मैं इस पीड़ा में भी हूं, मैं महिला होने के नाते अपने बच्चों की सुरक्षा करने के नाते मुझे ये करना पड़ा, आगे कुछ भी कहने के लिए मैं निशब्द हूं।' इस दौरान सोशल मीडिया पर मंत्री के पति की दो ऑडियो क्लिप भी वायरल हो रही हैं, जिसमें उनके पति अपनी कथित प्रेमिका से बात करते हुए सुनाई दे रहे हैं। इनमें से एक ऑडियो 7 मिनट 26 सेकेंड और दूसरा ऑडियो 8 मिनट 27 सेकेंड का है।