Friday, 16 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

sports

सीनियर मेंस हॉकी नेशनल्स: उत्तराखंड के खिलाफ केरल की रोमांचक जीत, ओडिशा ने छत्तीसगढ़ को 8-1 से रौंदा

INT News15 October 2026 at 11:28 pm

झांसी, 15 अक्टूबर। 16वीं हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2026 के छठे दिन गुरुवार को, केरल ने 1-5 से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए उत्तराखंड के खिलाफ 6-5 से जीत दर्ज की। वहीं, डिवीजन 'बी' में ओडिशा ने छत्तीसगढ़ को 8-1 से मात दी।