Friday, 16 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national · गुजरात

'मुस्कुराइए, आज से आप भारत के नागरिक हैं', राजकोट में 319 लोगों को मिली भारतीय नागरिकता

INT News15 October 2026 at 11:42 pm

राजकोट, 15 अक्टूबर। 'आज मुस्कुराइए, आप सभी भारत के नागरिक हैं।' गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी के इन शब्दों के साथ ही राजकोट के प्रमुख स्वामी ऑडिटोरियम में मौजूद 319 लोगों की आंखें नम हो गईं। कई लोग खुशी से रोने लगे। मौका था भारतीय नागरिकता प्रमाण पत्र वितरण समारोह का।