Friday, 16 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national · दिल्ली

संविधान से चलेगा देश, अराजकता फैलाने की कोशिश बर्दाश्त नहीं: आरपी सिंह

INT News15 October 2026 at 11:30 pm

नई दिल्ली, 15 अक्टूबर। सीजेपी प्रमुख अभिजीत दिपके की ओर से राष्ट्रीय ध्वज लेकर गिरफ्तारी देने की अपील, भारत पर अमेरिकी टैरिफ की चेतावनी, सत्ता परिवर्तन को लेकर प्रशांत भूषण के बयान और ध्रुव राठी की अपील पर भाजपा प्रवक्ता आरपी सिंह ने विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग देश में अराजकता का माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं। सिंह ने कहा कि यह देश बाबासाहेब आंबेडकर के संविधान के अनुसार चलेगा, न कि अराजक तत्वों के अनुसार।