समाचार · बिहार
डांडिया नाइट आज: पटना में ‘मोहब्बतें’ फेम प्रीति झंगियानी और सिंगर मनीषा कर्मकार मचायेंगी धमाल

Patna Dandiya Night 2026: पटना में आज यानी 16 अक्तूबर को डांडिया नाइट 2026 का आयोजन किया जा रहा है. वीरचंद पटेल पथ स्थित मिलर हाइस्कूल मैदान में शाम छह बजे से शुरू होने वाला यह उत्सव देर रात तक चलेगा. बॉलीवुड फिल्म ‘मोहब्बतें’ फेम अभिनेत्री प्रीति झंगियानी कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण होंगी. वहीं, जानी-मानी प्लेबैक सिंगर मनीषा कर्मकार अपने बैंड के साथ लाइव प्रस्तुति देंगी.
कार्यक्रम में संगीत और डांडिया-गरबा की धुन पर पटना के लोगों को झूमने का मौका मिलेगा. आयोजन में परिवार के साथ शामिल होकर लोग संगीत, नृत्य और उत्सव के रंगों का आनंद ले सकेंगे. अभिनेत्री प्रीति झंगियानी की मौजूदगी और मनीषा करमाकर की गायकी कार्यक्रम को खास बनाएगी. लाइव गानों के बीच डांडिया और गरबा का उत्साह इस शाम को यादगार बनाने का अवसर देगा.
पास लेकर कर सकेंगे एंट्री
डांडिया नाइट में पास के साथ ही प्रवेश मिलेगा. आयोजन में केवल कपल एंट्री की व्यवस्था रखी गयी है. के पाठक पाटलिपुत्र इंडस्ट्रियल एरिया स्थित कार्यालय से नि:शुल्क पास प्राप्त कर सकते हैं.
पास लेने का समय सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक निर्धारित किया गया है. इच्छुक पाठक तय समय के भीतर कार्यालय पहुंचकर पास ले सकते हैं. लगातार तीसरी बार डांडिया का आयोजन कर रहा है.
शाम छह बजे से शुरू होगा उत्सव
डांडिया उत्सव का आगाज शाम छह बजे होगा. इसके बाद देर रात तक लाइव संगीत और डांडिया-गरबा की प्रस्तुतियां होंगी. कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोग अपने परिवार के साथ उत्सव का आनंद ले सकेंगे.
कार्यक्रम की जानकारी
तिथि: 16 अक्तूबर 2026, शुक्रवार
समय: शाम छह बजे से
स्थान: मिलर हाइस्कूल मैदान, वीरचंद पटेल पथ, पटना
एंट्री: पास के साथ, केवल कपल एंट्री
नि:शुल्क पास: कार्यालय, पाटलिपुत्र इंडस्ट्रियल एरिया
पास लेने का समय: सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक
आयोजन के सहयोगी
मेन स्पॉन्सर: स्वान्स ग्रीन इन्फ्रा प्रोजेक्ट प्रा. लि.
पावर्ड बाय: पालवी राज कंस्ट्रक्शन प्रा. लि.
अफोर्डेबल होम पार्टनर: वास्तु विहार
इन्फ्रास्ट्रक्चर पार्टनर: कुमार बिल्डकॉन प्रा. लि.
बैंकिंग पार्टनर: भारतीय स्टेट बैंक
एसोसिएट पार्टनर: कॉम्फेड, भूटानी इन्फ्रा, कार्लो
को-स्पॉन्सर: जगमोहन लाल शिवरत्न लाल ज्वेलर्स, श्री ओम साईं ग्रुप, हिमालय ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, गुरुदेव ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, आंबेडकर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन, पटना, केएस कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल एजुकेशन, सत्यम शिवम सुंदरम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस
इंश्योरेंस पार्टनर: भारतीय जीवन बीमा निगम
हॉस्पिटैलिटी पार्टनर: होटल अमाल्फी ग्रांड
पार्टनर्स: बलप्रदा मोटर्स प्रा. लि., किरण महिंद्रा ऑटोमोबाइल्स, टाटा टिस्कॉन, नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, सत्यमेव ग्रुप, ड्रिमेजिंग रियलटर्स प्रा. लि., तनिष्क (फ्रेजर रोड और जगदेवपथ), अंशुल होम्स प्रा. लि., मेकर्स होम एंड ऑफिस फर्नीचर, हार्ट हॉस्पिटल, बैंक ऑफ बड़ौदा, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और गीतांजलि रियलटेक प्रा. लि.
Also Read: पटना जंक्शन पर दशहरा की भीड़ से बढ़ी हलचल, यात्रियों की सुरक्षा के लिए GRP-RPF की 24 घंटे निगरानी