समाचार · मध्य प्रदेश
गोविंदपुरी में एलिमेक्स स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड:आपत्तिजनक अवस्था में मिले लड़के-लड़कियां, मणिपुर-असम की पांच युवतियां समेत 13 पकड़े
शहर में स्पा सेंटरों की आड़ में चल रहे देह व्यापार के काले कारोबार पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। शनिवार को कंपू क्षेत्र में STL स्पा सेंटर पर हुई कार्रवाई के ठीक अगले दिन रविवार रात गोविंदपुरी स्थित 'एलिमेक्स स्पा सेंटर' पर पुलिस की टीम ने अचानक छापामार कार्रवाई की। मौके से 7 पुरुष ग्राहकों, 5 लड़कियां और एक महिला मैनेजर को पकड़ा गया है। स्पा सेंटर के कमरों से भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है। पुलिस ने अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम (PITA) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। स्पा सेंटर से सेक्स रैकेट में पकड़ी गई लड़कियों में 02 ग्वालियर, 3 मणिपुर-असम की रहने वाली हैं। रेड पड़ते ही मचा हड़कंप डीएसपी शिखा सोनी के अनुसार, गोविंदपुरी स्थित एलिमेक्स स्पा सेंटर में देह व्यापार संचालित होने की सटीक सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही महिला थाना प्रभारी रश्मि भदौरिया व पुलिस बल के साथ रविवार रात को रेड की गई है। पुलिस को देखते ही स्पा सेंटर के अंदर भगदड़ मच गई। कमरों की तलाशी लेने पर 7 पुरुष ग्राहक और 5 युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में पाई गईं। मौके से मिलीं 5 युवतियों में से 3 असम और मणिपुर की रहने वाली हैं, जबकि 2 स्थानीय ग्वालियर की हैं। सिलाई के काम के नाम पर बुलाया गया था पूर्वोत्तर की युवतियों ने पूछताछ में बताया कि वे पहले राजस्थान में सिलाई का काम करती थीं। वहां से ग्वालियर सिलाई के काम की बात कहकर लाया गया था। यहां जबरन उनसे देह व्यापार कराया जा रहा था। प्राथमिक पूछताछ में सामने आया है कि बाहर से बुलाई गई युवतियों को इस काम के लिए 1,000 रुपये प्रतिदिन का भुगतान किया जाता था। जबकि कस्टमर से 2500 से 3000 रुपए तक वसूल किए जाते थे। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है और फिलहाल युवतियों पर केस दर्ज न कर उनके बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पकड़े गए आरोपी ग्राहक व मैनेजर की पहचान पुलिस ने मौके से स्पा सेंटर की महिला मैनेजर गुनगुन खान को हिरासत में लिया है। वहीं आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए 7 पुरुष ग्राहकों की पहचान शौकीन खान, रंजीत मीणा, निकेश कुमार, राहुल सूर्यवंशी, प्रसन्नजीत गौतम, राहुल यादव, भूपेन्द्र कुशवाह निवासी ग्वालियर के रूप में हुई है। जिन कमरों से यह लड़के पकड़े गए हैं वहां काफी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री मिली है। इन सभी लड़कों पर मामला दर्ज कर पूछताछ की जा रही है। मुख्य संचालक 'राज' फरार, तलाश जारी महिला मैनेजर से हुई पूछताछ में खुलासा हुआ है कि एलिमेक्स स्पा सेंटर का मुख्य संचालक राज नाम का युवक है। रेड की भनक लगते ही संचालक मौके से फरार हो गया। पुलिस की टीमें उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। एसटीएल से पकड़ी गई लड़कियां एक महीने से कर रही थी जिस्म फरोसी का धंधा शनिवार रात को कंपू क्षेत्र में एसटीएल (STL) स्पा सेंटर एंड फैमिली सैलून से दो लड़कियां पकड़ी गई थीं। उनसे पूछताछ में खुलासा हुआ है कि उनकी आर्थिक स्थिति खराब है। यही कारण है कि उनको पैसों का लालच देकर जबरन यह काम कराया जा रहा था। उन्होंने हर दिन 01 हजार रुपए मिलने की बात कही है। ् पुलिस का कहना इस मामले में एएसपी सुजावल जग्गा ने बताया कि "ऑपरेशन क्लीन के तहत गोविंदपुरी स्थित स्पा सेंटर पर छापामार कार्रवाई कर 7 पुरुष ग्राहकों और 1 महिला मैनेजर को पकड़ा गया है। मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है। देह व्यापार अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।"