Monday, 7 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

संजय कॉलोनी में घर से 84 लीटर शराब जब्त:एक महिला सहित दो लोगों पर FIR, शिकायत के बाद पुलिस ने की कार्रवाई

INT News6 September 2026 at 10:59 pm

सिटी कोतवाली पुलिस ने संजय कॉलोनी की पटी गली में एक घर से करीब 84 लीटर शराब जब्त की है। पुलिस ने मामले में रजनी सिकरवार और गोलू परमार को आरोपी बनाया है। पुलिस के अनुसार, संजय कॉलोनी में शराब बेचे जाने की शिकायत मिली थी। इसके आधार पर टीम ने पटी गली स्थित रजनी सिकरवार के घर पर दबिश दी। तलाशी के दौरान घर से अलग-अलग तरह की अंग्रेजी शराब मिलने की बात पुलिस ने कही है। दो आरोपियों के खिलाफ केस सीएसपी दीपाली चन्दौरिया के अनुसार, मामले में रजनी सिकरवार और गोलू परमार को आरोपी बनाया गया है। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में दोनों के घर से शराब बेचने की बात सामने आई है। दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।