Wednesday, 8 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national

श्रीराम को काल्पनिक कहने वाली कांग्रेस को सवाल पूछने का हक नहीं: मदन राठौड़

INT News8 July 2026 at 08:57 pm

जयपुर, 8 जुलाई। राजस्थान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने श्रीराम मंदिर चंदा चोरी विवाद में कांग्रेस नेताओं द्वारा उठाए जा रहे सवालों पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि जो कल तक श्रीराम को काल्पनिक कहते थे, जो चाहते नहीं थे कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो, वे अब कैसे सवाल पूछ सकते हैं। जहां तक साक्ष्य की बात है तो ट्रस्ट ने मीडिया के सामने सारी चीजें रखी हैं जो कि बिल्कुल सुरक्षित है।