national · महाराष्ट्र
ज्ञानेश कुमार को हटाए बिना लोगों को अधिकार नहीं मिलेंगे : हुसैन दलवई
INT News27 September 2026 at 11:12 pm

मुंबई, 27 सितंबर। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के काम करने के तरीके को लेकर कांग्रेस ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। कांग्रेस नेता हुसैन दलवई ने इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि आयुक्त विवेक जोशी और सुखबीर सिंह संधू का यह स्वीकार करना कि उनके मतभेद थे, इस बात को सिद्ध करता है कि आयोग के अंदर सब कुछ ठीक नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि आयोग अमित शाह और पीएम मोदी के इशारे पर काम कर रहा है, जो लोकतंत्र के खिलाफ है और इसे तुरंत बदलना चाहिए।