national
28 से 30 सितंबर की बैंक हड़ताल स्थगित, IBA और UFBU की बैठक में बनी सहमति

Bank Strike Postponed: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित बैंक हड़ताल और आंदोलन को स्थगित कर दिया है. रविवार रात इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) और UFBU के बीच हुई बैठक के बाद यह फैसला लिया गया. UFBU की देवघर इकाई के कन्वेनर मुन्ना कुमार झा ने इसकी जानकारी दी.
UFBU की ओर से 27 सितंबर को जारी सर्कुलर के मुताबिक, रविवार रात 9:30 बजे IBA और UFBU के प्रतिनिधियों के बीच बैठक हुई. इसमें विभिन्न मांगों और मुद्दों पर चर्चा के बाद दोनों पक्षों के बीच सहमति बनी. इसके बाद प्रस्तावित आंदोलन और तीन दिवसीय हड़ताल स्थगित करने का निर्णय लिया गया.
बाकी शनिवार को छुट्टी पर बनेगी उच्चस्तरीय समिति
बचे हुए शनिवार को बैंक अवकाश घोषित करने की मांग पर IBA और UFBU की एक उच्चस्तरीय समिति तत्काल गठित की जाएगी. यह समिति सभी संभावित विकल्पों पर विचार करेगी. समाधान तलाशते समय संबंधित सभी पक्षों, खासकर बैंक ग्राहकों के हितों को ध्यान में रखा जाएगा.