Monday, 28 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

sports

कोहली को उनके अंदाज में खेलने दें, वे आपके लिए मैच जीतेंगे: कप्तान गिल

INT News27 September 2026 at 11:04 pm

तिरुवनंतपुरम, 27 सितंबर। भारत ने विराट कोहली की तूफानी शतकीय पारी के दम पर रविवार को ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ 8 विकेट से जीत दर्ज की। कोहली ने 88 गेंदों में 9 छक्कों और 10 चौकों के साथ नाबाद 139 रन बनाए। सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल करने के बाद भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि कोहली से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कराने का सबसे अच्छा तरीका है कि उन्हें उनके अंदाज में खेलने दिया जाए।