entertainment
Bigg Boss 20 Highlights: घरवालों को सलमान ने दिखाया आईना, ईशा रिखी का गेम ओवर,मजेदार टास्क में दिखा फुल ड्रामा

Bigg Boss 20 Highlights: ‘बिग बॉस 20’ के वीकेंड का वार का रविवार वाला एपिसोड भी खूब चर्चा में रहा. सलमान खान ने एक तरफ घरवालों को उनके व्यवहार को लेकर आईना दिखाया, वहीं दूसरी तरफ घर में कुछ खास मेहमानों की एंट्री ने माहौल को हल्का भी किया. ‘दृश्यम 3’ की टीम के साथ अजय देवगन, जयदीप अहलावत और ‘हुंकार’ की कास्ट से फातिमा सना शेख, रघुबीर यादव और जीशान अय्यूब शो में पहुंचे. इसके अलावा एपिसोड में ईशा रिखी के एविक्शन का ऐलान भी हुआ.
सलमान ने पपराजी की तारीफ की
बिग बॉस 20 के मंच पर सलमान खान ने पपराजी और अपनी फिटनेस को लेकर खुलकर बात की. पपराजी के रवैये पर टिप्पणी करते हुए सलमान ने कहा,
"उन्होंने मेरी बातों को बहुत अच्छे से समझा है और अब वे लोग काफी सुधर गए हैं."
इतना ही नहीं, सलमान ने शर्ट उतारने वाले वाकये का जिक्र करते हुए कहा, "मैंने यह सोचकर अपनी शर्ट उतारी थी कि भाई, अभी सिक्स पैक एब्स नहीं हैं, लेकिन पता नहीं कैसे लोगों को मेरी वो बॉडी भी अच्छी लग गई. अभी सिक्स पैक बनने में थोड़ा समय है, इसमें करीब एक-डेढ़ महीने का वक्त लगेगा. ऐसा बिल्कुल नहीं है कि मैंने स्क्रीन पर सिर्फ अपना फिट अवतार ही दिखाया है... मैंने बेझिझक अपना अनफिट रूप भी लोगों के सामने रखा है.
LATEST: SALMAN KHAN EFFECT! #SVC63
Salman Khan tells the Bigg Boss 20 housemates that the paparazzi have stopped taking actresses back shots. He also says "wo meri unfit body thi, logo ko achi lagi, 1 month baad kya hoga jab fit ho jaunga" 😂🔥 #SalmanKhan pic.twitter.com/W6DjrAFgdE
— Being ADARSH⚡ (@IBeingAdarsh_) September 27, 2026
">
किसकी चल रही है बुरी नजर, हुआ मजेदार टास्क
एपिसोड में घरवालों के बीच एक दिलचस्प टास्क भी कराया गया. इसमें कंटेस्टेंट्स को बताना था कि उन्हें किस घरवाले का बुरा वक्त चल रहा है या किसकी बुरी नजर किस पर हो सकती है. अमन ने आसिफ का नाम लिया, उदिति ने रीति को चुना और अरिश्फा ने लव का नाम लिया. वहीं काजी ने आम्रपाली का नाम लिया. माही ने आसिफ और यंग ने गुल्लू का नाम चुना. खास बात यह रही कि आसिफ ने इस टास्क में अपना ही नाम लिया.
ये भी पढ़ें: क्या भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे के प्यार में हैं ये बिग बॉस कंटेस्टेंट? इंटरव्यू में अपनी फीलिंग्स पर तोड़ी चुप्पी
घरवालों की पुरानी बातें आईं सामने
अजय देवगन ने घरवालों के कुछ पुराने क्लिप्स दिखाए. इसके बाद कंटेस्टेंट्स को यह तय करना था कि वे सामने वाले को उसकी कही बातों के लिए माफ करना चाहते हैं या नहीं. इस दौरान कई घरवालों की ऐसी बातें सामने आईं, जिन्हें लेकर घर में फिर से चर्चा हुई. अमन की कनिका को लेकर की गई टिप्पणी भी क्लिप के जरिए दिखाई गई.
इसके अलावा सलमान ने यंग और आसिफ की ओर से घरवालों के रखे गए नामों का मुद्दा भी उठाया. यंग ने बताया कि उन्होंने अमन का नाम ‘राजकुमारी इंदुमति’, गुल्लू का ‘चुटकी’ और अरिश्फा का ‘छोटा भीम’ रखा था. इसके बाद एक और मजेदार टास्क कराया गया, जिसमें एक कंटेस्टेंट को बकरी और दूसरे को बकरी चराने वाला बनना था.
ईशा रिखी हुईं बेघर
एपिसोड के आखिर में घरवालों को बड़ा झटका लगा. ‘हुंकार’ की टीम के शो में पहुंचने के बाद सलमान खान ने ईशा रिखी के एविक्शन की जानकारी दी. ईशा के जाने पर कनिका भावुक हो गईं और उन्हें रोते हुए देखा गया.
🚨 Breaking
Isha Rikhi has been evicted from the house. #BiggBoss #IshaRikhi #BB20 pic.twitter.com/53r5yuVDNS
— cristty (@cristty__) September 26, 2026
">
इस तरह वीकेंड का वार का एपिसोड जहां सलमान की फटकार और मेहमानों की मस्ती से भरा रहा, वहीं ईशा के एविक्शन ने घर का माहौल भावुक कर दिया.
ये भी पढ़ें: बिग बॉस 20: सलमान के 'मुंहतोड़' जवाब की मुरीद हुईं फातिमा सना शेख, फेक पपराजी और AI पर भाईजान ने उठाए सवाल