national · पश्चिम बंगाल
रामनवमी हिंसा मामला : एनआईए कोर्ट ने तृणमूल पार्षद शाकिर अली को दी अंतरिम जमानत
INT News3 July 2026 at 10:59 pm

कोलकाता, 3 जुलाई। कोलकाता स्थित राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की विशेष अदालत ने शुक्रवार को तृणमूल कांग्रेस के पार्षद शाकिर अली को अंतरिम जमानत दे दी। शाकिर अली पूर्व तृणमूल सांसद अपरूपा पोद्दार के पति हैं। उन्हें 2023 के रामनवमी हिंसा मामले में कथित संलिप्तता के आरोप में 30 जून को गिरफ्तार किया गया था।