समाचार · हरियाणा
हरियाणा भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा में नई नियुक्तियां हुई:27 जिला अध्यक्षों और 16 प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों की सूची जारी
भारतीय जनता पार्टी, हरियाणा ने मंगलवार को अनुसूचित जाति मोर्चा के पदाधिकारियों की सूची जारी की। इस बारे में अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अजय खुंडिया ने बताया कि सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। नई नियुक्तियों में प्रदेश स्तर पर उपाध्यक्ष,महामंत्री, मंत्री सहित कोषाध्यक्ष, कार्यालय मंत्री, प्रदेश मीडिया, सोशल मीडिया और आईटी की जिम्मेदारियां सौंपी गई। उपाध्यक्ष, महामंत्री समेत कई पदाधिकारियों की नियुक्ति
नई नियुक्तियों में प्रदेश स्तर पर चार उपाध्यक्ष, दो महामंत्री, चार मंत्री सहित कोषाध्यक्ष, कार्यालय मंत्री, प्रदेश मीडिया, सोशल मीडिया और आईटी की जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में रेखा रानी मेहरा (कैथल), सुनील बामणिया (सिरसा), ओमप्रकाश मालिया (हांसी) और राहुल नायर (पलवल) को जिम्मेदारी मिली है। प्रदेश महामंत्री विक्रम अरुआ (फरीदाबाद) और बहादुर सिंह नगथला (हिसार) बनाए गए हैं।
प्रदेश मंत्री के रूप में रिया चौहान (महेंद्रगढ़), संजय चहल (पानीपत), कुलदीप कांगड़ा (भिवानी) और गुरविंद्र सिंह (अंबाला) को नियुक्त किया गया है। राय सिंह को प्रदेश कोषाध्यक्ष, पूनम कोहली को प्रदेश कार्यालय मंत्री, सुरजीत कलसी को प्रदेश मीडिया प्रभारी, ललित त्रेवाल को प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी तथा अनुराधा डींगवाल को प्रदेश आईटी प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।
27 जिलों में नए अध्यक्ष नियुक्त
संगठन विस्तार के तहत प्रदेश के 27 जिलों में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। इनमें राजेंद्र कुमार (पंचकूला), सुनील कुमार (अंबाला), काला राम (यमुनानगर), मलकीत दहाड़ा (कुरुक्षेत्र), नरेश वाल्मीकि (कैथल), कर्मबीर कल्याण (करनाल), जयदेव नौल्था (पानीपत), मनजीत भोला (सोनीपत), नरेश खानपुर (गोहाना), जयदीप दुर्गल (जींद), मनीष रतवाया (रोहतक), संदीप वाल्मीकि (झज्जर), मुकेश रंगा (रेवाड़ी), नरेश नीमवाल (गुरुग्राम), नरेश पवार (गुरुग्राम महानगर), गौरव चौहान (फरीदाबाद), जयप्रकाश खटीक (फरीदाबाद महानगर), मनोज कुमार (नूंह), ओमबीर खांडिया (पलवल), राकेश कुमार (महेंद्रगढ़), पवन सरपंच (दादरी), संजय कुमार (भिवानी), वेदप्रकाश (हांसी), पवन जाखड़ (हिसार), मंजू बाजीगर (फतेहाबाद), राज सिंह (सिरसा) और नरेन्द्र सिंह (डबवाली) शामिल हैं।
प्रदेश कार्यकारिणी में 16 नेताओं को मिली जगह
प्रदेश कार्यकारिणी में विशाल सौदा (कुरुक्षेत्र), सतेंद्र कटारिया (फरीदाबाद महानगर), विजेंद्र नंबरदार (रोहतक), सतपाल बहमनी (यमुनानगर), सियाराम (हिसार), सुमित चौधरी (गुरुग्राम महानगर), मनीष भांगरोला (गुरुग्राम), राहुल इंदौरा (गोहाना), जयपाल सरोहा (झज्जर), सतीश कुमार (रेवाड़ी), हरबीर चेयरमैन (करनाल), विनोद नागर (सिरसा), अमित कलसन (रोहतक), सुभाष नायक (फतेहाबाद), जगमेश्वर सिंह (यमुनानगर) और अमित गिल (कुरुक्षेत्र) को शामिल किया गया है।