Tuesday, 24 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · छत्तीसगढ़

चाकू दिखाकर युवक से नकदी और मोबाइल लूटा:चांपा में दो आरोपी गिरफ्तार; 700 रुपए में से 200 रुपए और वीवो मोबाइल बरामद

INT News24 November 2026 at 09:57 pm

जांजगीर-चांपा के चांपा थाना क्षेत्र के ग्राम कुरदा में चाकू दिखाकर युवक से नकदी और मोबाइल लूटने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से वीवो मोबाइल और 200 रुपए बरामद किए। दोनों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, ग्राम महुदा निवासी राहुल उर्फ देव कुमार बरेठ 23 नवंबर की शाम काम खत्म कर पैदल घर लौट रहा था। वह ग्राम कुरदा में अंग्रेजी शराब दुकान के पास पहुंचा, तभी दो युवक वहां आए। उन्होंने चाकू दिखाकर पूछा कि उसके पास क्या-क्या है। चाकू दिखाकर युवक से लूटे 700 रुपए और मोबाइल राहुल ने कहा कि उसके पास कुछ नहीं है। इसके बाद आरोपियों ने उसे चाकू दिखाकर डराया और हाथ-मुक्कों से मारपीट की। उन्होंने उसकी जेब से 700 रुपए और हाथ में रखा वीवो मोबाइल लूट लिया। फिर आरोपियों ने उसे दोबारा मारपीट करने के लिए दौड़ाया। राहुल वहां से भागकर घर पहुंचा और पिता को घटना बताई। डर और रात होने के कारण राहुल उसी समय थाने नहीं पहुंचा। उसने 24 नवंबर को चांपा थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 309(6) और 3(5) के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की। घटनास्थल और आसपास पूछताछ के आधार पर पुलिस ने सुनील यादव और नरोत्तम यादव की पहचान की। हिरासत में पूछताछ के दौरान दोनों ने लूट की बात स्वीकार की। पुलिस ने उनके पास से लूटा गया वीवो मोबाइल और 200 रुपए नकद बरामद किए। सुनील यादव (21) पिता कार्तिक राम, जगदल्ला घसिया मोहल्ला, सुरागुड़ा, थाना चांपा का निवासी है। नरोत्तम यादव (31) पिता स्व. तुलसी यादव, जगदल्ला वार्ड क्रमांक 26, थाना चांपा का निवासी है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 309(6), 3(5) और आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत कार्रवाई की।