Tuesday, 24 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

sports

दूसरा टेस्ट, दूसरा दिन: एकरमैन के बाद मुल्डर का शतक, साउथ अफ्रीका के पास 403 रन की बढ़त

INT News24 November 2026 at 10:08 pm

सेंचुरियन, 24 नवंबर। साउथ अफ्रीका ने बांग्लादेश के खिलाफ सुपर स्पोर्ट पार्क में जारी दूसरे और निर्णायक टेस्ट मैच में मजबूत पकड़ बना ली है। मेहमान टीम को पहली पारी में सिर्फ 91 रन पर समेटने के बाद साउथ अफ्रीका ने दूसरे दिन की समाप्ति तक 7 विकेट खोकर 494 रन बना लिए हैं। यहां से साउथ अफ्रीका के पास 403 रन की विशाल बढ़त है।