world
चीन लॉन्ग मार्च-10 रॉकेट का करेगा तकनीकी परीक्षण
INT News24 November 2026 at 10:15 pm

बीजिंग, 24 नवंबर। चीन अपने लॉन्ग मार्च-10 वाहक रॉकेट का तकनीकी सत्यापन उड़ान परीक्षण करेगा। इसके साथ ही लानयुए लुनर लैंडर के पहले उड़ान मिशन की तैयारियां भी तय योजना के अनुसार आगे बढ़ रही हैं। यह जानकारी मंगलवार को शनचो-24 मानवयुक्त अंतरिक्ष मिशन से जुड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस में चीन मानवयुक्त अंतरिक्ष इंजीनियरिंग कार्यालय के प्रवक्ता चांग चिंगपो ने दी।