entertainment
सैफ-अमृता की शादी में क्यों शामिल नहीं हो पाई थीं सोहा और सबा? सालों बाद बहनों ने खोला राज

Saif Ali Khan and Amrita Singh Marriage: सैफ अली खान और अमृता सिंह की शादी के बारे में अक्सर चर्चा होती है, लेकिन उनकी 1991 की शादी से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा बहुत कम लोग जानते हैं. उस समय सैफ की बहनें, सबा पटौदी और सोहा अली खान, इतनी छोटी थीं कि वे शादी में शामिल नहीं हो सकीं. हाल ही में नेहा धूपिया और अंगद बेदी के शो ' डबल डेट ' में दोनों बहनों ने इस बात का खुलासा किया.
We Were Studying When They Got Married- Soha Ali Khan: हम पढाई कर रहे थे, जब सैफ की शादी हो रही थी
एक इंटरव्यू के दौरान, सबा ने बताया कि उस समय वह 15 साल की थीं और सोहा 13 साल की. उन्होंने कहा,
"जब हमारी स्कूल में पढ़ाई चल रही थी, तभी भाई की शादी हुई. घर से प्रिंसिपल के ऑफिस में फोन आया था और हमें कहा गया था कि इस बारे में किसी से कुछ न कहें. उस समय यह खबर अखबारों में भी आ चुकी थी, लेकिन हमें खुद नहीं पता था कि यह कितनी सही है. इसलिए हमें चुप रहने के लिए कहा गया."
यह सुनकर नेहा धूपिया भी हैरान रह गईं कि सैफ की बहनें उनकी शादी में शामिल नहीं हो पाई थीं. इस पर सोहा ने कहा,
"हम तब बहुत छोटे थे. मुझे तो सबसे पहले मेरी फ्रेंच टीचर ने इस शादी के बारे में बताया था. यह सब बहुत अचानक हुआ था."
Saif Ali Khan and Amrita Wedding: सैफ अली खान और अमृता की शादी
1990 के दशक में सैफ अली खान और अमृता सिंह की शादी बॉलीवुड की सबसे चर्चित शादियों में से एक थी. दोनों की मुलाकात उस समय हुई थी जब सैफ अपने अभिनय करियर की शुरुआत कर रहे थे, जबकि अमृता पहले से ही फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री थीं. दोनों के बीच करीब 12 साल की उम्र का अंतर था और उनका पारिवारिक माहौल भी अलग था. इसके बावजूद उन्होंने 1991 में शादी करने का फैसला किया. उस समय सैफ सिर्फ 21 साल के थे, इसलिए उनकी शादी ने सभी को चौंका दिया था.
शादी के बाद 1995 में उनकी बेटी सारा अली खान और 2001 में बेटे इब्राहिम अली खान का जन्म हुआ. करीब 13 साल साथ रहने के बाद 2004 में सैफ और अमृता का तलाक हो गया. सारा अली खान कई बार कह चुकी हैं कि उनके माता-पिता का अलग होना आखिरकार पूरे परिवार के लिए बेहतर फैसला साबित हुआ.
Saif Ali Khan Married karina Kapoor: सैफ ने किया करीना कपूर से शादी
तलाक के बाद अमृता सिंह ने अपना ज्यादातर समय बच्चों की परवरिश में लगाया. वहीं, सैफ अली खान ने साल 2012 में करीना कपूर से शादी कर ली. हालांकि, उन्होंने अपने दोनों बच्चों सारा अली खान और इब्राहिम अली खान के साथ हमेशा अच्छा रिश्ता बनाए रखा.आज दोनों ही अपने माता-पिता की तरह फिल्म इंडस्ट्री में करियर बना रहे हैं. सैफ और करीना के दो बेटे हैं, तैमूर अली खान और जहांगीर अली खान.
Sara Ali Debut From Kedarnath While Ibrahim Ali did Nadaniyan: सारा ने केदारनाथ से किया डेब्यू तो इब्राहिम ने नादानियां
सारा अली खान ने साल 2018 में फिल्म 'केदारनाथ' से बॉलीवुड में कदम रखा. इसके बाद वह 'सिम्बा' और 'जरा हटके जरा बचके' जैसी फिल्मों में नजर आईं. वहीं, इब्राहिम अली खान ने ओटीटी फिल्म 'नादानियां' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की और बाद में फिल्म 'सरजमीन' में भी दिखाई दिए.
About Double Date Show: 'डबल डेट' के बारे में
नेहा धूपिया और उनके पति अंगद बेदी द्वारा होस्ट किया जाने वाला एक मनोरंजक नॉन-फिक्शन टॉक और रियलिटी शो है, जो नेहा धूपिया के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर प्रसारित होता है.
इस शो में यह कपल बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की मशहूर सेलिब्रिटी जोड़ियों व भाई-बहनों (जैसे तेजस्वी प्रकाश-करण कुंद्रा, हुमा कुरैशी-साकिब सलीम और भारती सिंह-हर्ष लिंबाचिया) के साथ मजेदार एक्टिविटीज, गो-कार्टिंग, बॉलिंग और कुकिंग कॉम्पिटिशन करते नजर आते हैं. इस शो का मुख्य मकसद सेलिब्रिटीज को बिना किसी मुश्किल या असहज सवालों के एक सुरक्षित, बेबाक और हंसी-मजाक से भरा खुशनुमा माहौल देना है.
यह भी पढ़ें: सैफ अली खान संग 5 साल लिव इन में रहने के बाद करीना कपूर ने क्यों की उनसे शादी? एक्ट्रेस ने बताई ये वजह