Monday, 10 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

world

तेल-गैस पर निर्भरता घटाएगा ईरान! राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने नई तकनीक और युवा प्रतिभाओं पर दिया जोर

INT News9 August 2026 at 11:22 pm

नई द‍िल्‍ली, 9 अगस्त। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने रविवार को जिहाद-ए-दानेशगाही (अकादमिक जिहाद) की स्थापना की 46वीं वर्षगांठ पर देश की तरक्की के लिए घरेलू वैज्ञानिक और तकनीकी क्षमताओं को बढ़ावा देने पर जोर दिया है। उन्होंने नई तकनीकों में निवेश और युवा प्रतिभाओं को अवसर देने की जरूरत बताई, ताकि तेल-गैस पर निर्भरता कम की जा सके।