Sunday, 1 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

entertainment · बिहार

Bihar की कुर्सी पर फिर दिखेगा रानी भारती का दम, 'महारानी 5' की शूटिंग पूरी, जानें कब और कहां देख पाएंगे हुमा कुरैशी की सीरीज

INT News1 November 2026 at 09:50 pm

Maharani 5 OTT Release: हुमा कुरैशी (Huma Qureshi) एक बार फिर रानी भारती बनकर पर्दे पर लौटने वाली हैं. उनकी चर्चित वेब सीरीज 'महारानी' के पांचवें सीजन का इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए अच्छी खबर है.

सीरीज की शूटिंग पूरी हो चुकी है और अब पोस्ट प्रोडक्शन का काम चल रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक, 'महारानी 5' अगले साल जनवरी 2027 की शुरुआत में SonyLIV पर रिलीज हो सकती है. हालांकि, मेकर्स ने अभी इसकी तारीख का ऐलान नहीं किया है.

जनवरी 2027 में आ सकता है नया सीजन

आपको बता दें कि Variety India की रिपोर्ट के मुताबिक, 'महारानी 5' (Maharani 5) की शूटिंग पूरी कर ली गई है. अब सीरीज को रिलीज के लिए तैयार किया जा रहा है. इस बार इसकी शूटिंग लद्दाख, दिल्ली और भोपाल की अलग-अलग जगहों पर हुई है. सीरीज का निर्देशन सुभाष कपूर ने किया है. उन्होंने ही इसके पिछले चार सीजन भी बनाए हैं.

बेटे की मौत का बदला लेंगी रानी भारती?

'महारानी 4' के आखिर में रानी भारती बिहार की दो बार मुख्यमंत्री बन चुकी थीं और राजनीति में उनकी मजबूत पकड़ दिखाई गई थी. सीजन का अंत कई भावुक और चौंकाने वाले मोड़ के साथ हुआ था. अब पांचवें सीजन में कहानी आगे बढ़ेगी. इसमें रानी भारती अपने बेटे की हत्या के पीछे की सच्चाई जानने और उसके लिए जिम्मेदार लोगों को सामने लाने की कोशिश करती नजर आ सकती हैं. साथ ही, राजनीतिक साजिशों और न्याय की उनकी लड़ाई भी कहानी का अहम हिस्सा होगी.

फिर देखने को मिलेगी बिहार की सियासत

'महारानी' की कहानी बिहार की राजनीति से प्रेरित एक काल्पनिक दुनिया दिखाती है. हुमा कुरैशी के रानी भारती वाले किरदार को दर्शकों ने खूब पसंद किया है. अब पांचवें सीजन में उनकी कहानी किस मोड़ पर पहुंचेगी, यह देखना दिलचस्प होगा. फिलहाल दर्शकों को इसकी आधिकारिक रिलीज डेट का इंतजार है.

ये भी पढ़ें: रणबीर की 'रामायण' ने कमाए 36 करोड़, फिर भी यश की इस 'फिल्म' से रह गई पीछे