Friday, 28 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

सोनीपत में कुटिया में घुसकर बाबा को लाठी-डंडों से पीटा:नशा नहीं देने पर भड़का युवक, दोस्तों को बुलाया; साथी की भी धुनाई

INT News28 August 2026 at 09:10 am

सोनीपत जिले के बरोदा थाना क्षेत्र के गांव में एक कुटिया में बैठे बाबा और उनके साथी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुटिया में आए एक युवक ने पहले बाबा से नशा मांगा।बाबा ने नशा देने से मना किया तो युवक वहां से चला गया। कुछ देर बाद वह अपने करीब 5-6 साथियों के साथ कुटिया में वापस आया और गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि इसके बाद युवकों ने कुटिया से डंडे और लाठियां उठाकर बाबा के साथ मारपीट की। बाबा को बचाने के लिए जब उनका साथी आगे आया, तो आरोपियों ने उसका रास्ता रोककर उसके साथ भी मारपीट की। घटना के बाद आरोपी दोनों को जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। घायल दोनों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल गोहाना ले जाया गया, जहां से उन्हें बीपीएस खानपुर कलां रेफर किया गया। मामले में बरोदा थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 30 साल से कुटिया में रह रहा है बाबा गोहाना के गांव धनाना के रहने वाले भगवानदास ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह करीब 30 साल से गांव धनाना स्थित बाबा सीता राम कुटिया में रह रहा है। 26 अगस्त की रात करीब 10 बजे वह और गांव निवासी राजेंद्र शर्मा पुत्र ओमप्रकाश कुटिया में बैठे हुए थे। नशा मांगने पर बाबा ने किया मना भगवानदास के अनुसार इसी दौरान गांव धनाना का प्रिंस पुत्र राजकुमार कुटिया में आया और उससे नशा देने के लिए कहा। बाबा ने उसे सुलफा देने से मना कर दिया। इसके बाद प्रिंस वहां से चला गया। आरोप है कि कुछ देर बाद वह अपने करीब 5-6 दोस्तों के साथ कुटिया में वापस आया। डंडे और लाठियों से मारपीट का आरोप शिकायत के अनुसार कुटिया में आते ही प्रिंस और उसके साथियों ने भगवानदास के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद आरोपियों ने कुटिया से डंडे और लाठियां उठाईं और भगवानदास के साथ मारपीट करने लगे। आरोप है कि हमले में उसे चोटें आईं। बीच-बचाव करने आए राजेंद्र को भी पीटा भगवानदास ने बताया कि उसके साथ मारपीट होते देख राजेंद्र शर्मा बीच-बचाव करने के लिए आया। आरोप है कि आरोपियों ने राजेंद्र का रास्ता रोक लिया और उसके साथ भी मारपीट की। दोनों घायलों के अनुसार आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। गोहाना अस्पताल से खानपुर कलां किया रेफर घटना के बाद भगवानदास और राजेंद्र शर्मा इलाज के लिए सरकारी अस्पताल गोहाना पहुंचे। पुलिस कार्रवाई के अनुसार दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद बीपीएस खानपुर कलां रेफर किया गया। पुलिस ने सरकारी अस्पताल गोहाना से दोनों की डाक्टरी रिपोर्ट और एमएलआर हासिल की। पुलिस के मुताबिक भगवानदास की एमएलआर में डॉक्टर ने कुल तीन चोटें दर्ज की हैं। चोटों को ब्लंट बताया गया है और सर्जन की राय लेने की सलाह दी गई है।

राजेंद्र शर्मा की एमएलआर में डॉक्टर ने कुल चार चोटें दर्ज की हैं। उसके मामले में ऑर्थोपेडिक और डेंटल सर्जन की राय लेने की सलाह दी गई है। BNS की धाराओं में केस दर्ज पुलिस के अनुसार शिकायत की सामग्री से प्रथम दृष्टया भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 190, 191(3), 115(2), 126(2) और 351(3) के तहत अपराध बनता पाया गया। शिकायत के आधार पर थाना बरोदा में मुकदमा दर्ज किया गया है। घटनास्थल के लिए रवाना हुई टीम मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस टीम घायल राजेंद्र शर्मा को साथ लेकर घटनास्थल की ओर रवाना हुई। पुलिस ने मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की भूमिका, घटना के कारण और मारपीट में इस्तेमाल किए गए हथियारों को लेकर भी पुलिस जांच कर रही है।