Friday, 28 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पंजाब

जालंधर में कारोबारी की थार से 6 लाख गायब:गुरुनानक मिशन चौक के पास हुई टक्कर, पीड़ित बोला-बहस के दौरान पैसे चोरी हुए

INT News28 August 2026 at 10:52 am

जालंधर के गुरु नानक मिशन चौक और ऑक्सफोर्ड अस्पताल के सामने गैस चूल्हों के होलसेल व्यापारी की थार से पैसे गायब हो गए। व्यापारी का दावा है कि बैग में 6 लाख रुपए थे। उनकी थार से आगे जा रही वैगनआर कार हिट गो गई। इसमें से उतरे 3 युवक बहस करने लगे।

जब वह थार में गए तो बैग की चिप खुली थी और पैसे गायब थे। इस बात की सूचना परिवार ने तुरंत पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर अस्पताल की सीसीटीवी चेक किए। पुलिस का कहना है कि जांच चल रही है जल्द ही पैसा निकालने वाले पकड़े जाएंगे।

पीड़ित कारोबारी का आरोप है कि हादसे के बाद वैगनआर सवार 3 युवकों से कहासुनी हुई, जिसके बाद उनकी गाड़ी से करीब 5 से 6 लाख रुपए का कैश चोरी हो गया। घटना गुरुवार देर रात 11 बजे के करीब की है। गैस चूल्हों के थोक व्यापारी हैं पीड़ित

बस्ती गुजां के रहने वाले पीड़ित व्यापारी विशाल जालंधर की शास्त्री मार्केट में गैस चूल्हों के होलसेलर हैं। उन्होंने बताया कि वे देर रात दुकान बंद कर उगराही से मिला पैसा बैग में डालकर थार गाड़ी से घर लौट रहे थे। उनके पास रोजाना की तरह मार्केट की रिकवरी का लगभग 5 से 6 लाख रुपए कैश था।

ऑक्सफोर्ड अस्पताल के बाहर हुई टक्कर

विशाल के मुताबिक, ऑक्सफोर्ड अस्पताल के बाहर उनकी थार गाड़ी की टक्कर सामने से आ रही एक वैगनआर गाड़ी से हो गई। हादसे में वैगनआर की लाइट टूट गई। विशाल ने बताया, मैं अकेला था। मैंने तुरंत गाड़ी से उतरकर कहा कि जो भी 5-10 हजार रुपए का नुकसान हुआ है, मैं भर देता हूं। आरोप है कि वैगनआर से निकले 3 युवकों ने गाली-गलौज की और थार की चाबी छीनने की कोशिश की। बैग की जिप खुली मिली, कैश गायब

घटना की जानकारी मिलने पर कारोबारी के रिश्तेदार और बेटे मौके पर पहुंचे। जब गाड़ी में रखे बैग की जांच की गई तो उसकी जिप खुली हुई थी और उसमें से सारा कैश (5 से 6 लाख रुपए) गायब था। व्यापारियों में डर, पुलिस जांच में जुटी

पीड़ित परिवार का कहना है कि वे रोजाना अपनी दुकान और मार्केट का कैश इसी तरह ले जाते हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीम व्यापारी की शास्त्री मार्केट स्थित दुकान पर भी गई, जहां गल्ला और सीसीटीवी फुटेज चेक किए गए। फिलहाल पुलिस ऑक्सफोर्ड अस्पताल और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि वैगनआर गाड़ी के नंबर और संदिग्धों की पहचान की जा सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होगी।

फोन उठाने के चक्कर में हुई टक्कर

पीड़ित व्यापारी विशाल के अनुसार, वे अपनी थार गाड़ी (PB 08 ET 2939) से घर लौट रहे थे। ऑक्सफोर्ड अस्पताल के बाहर जब घर से आ रहा फोन उठाने के लिए उन्होंने गाड़ी की अचानक ब्रेक लगाई, तो ध्यान भटकने के कारण उनकी थार गाड़ी सामने आ रही एक वैगनआर (WagonR) से हल्की-सी टकरा गई। इस हादसे में वैगनआर गाड़ी की हेडलाइट टूटकर सड़क पर गिर गई। गाली-गलौज, हाथापाई और चाबी छीनने का प्रयास

व्यापारी द्वारा नुकसान भरने की पेशकश के बावजूद, वैगनआर गाड़ी से बाहर निकले 3 अज्ञात युवकों ने बहसबाजी, गाली-गलौज और मारपीट करने की कोशिश शुरू कर दी। आरोप है कि उन युवकों ने विशाल पर हमला करने का प्रयास किया और थार गाड़ी की चाबी जबरदस्ती छीन ली। हंगामे और अफरा-तफरी के बीच गाड़ी की चाबी बाद में पीछे सड़क पर नीचे गिरी हुई मिली। मौके पर आसपास के लोगों को इकट्ठा होते देख तीनों आरोपी युवक वहां से फरार हो गए।

थाना-6 और भार्गो कैंप की पुलिस पहुंची

घटना की सूचना मिलने के बाद थाना नंबर 6 और भार्गो कैंप की पुलिस मौके पर पहुंची। पैसा गायब होने की पुष्टि करने के लिए पुलिस पहले व्यापारी की शास्त्री मार्केट स्थित दुकान पर गई और यहां गल्लों को चेक किया। इसके बाद थाना 6 पुलिस ने ऑक्सफोर्ड अस्पताल के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले।