Friday, 16 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

श्रद्धालुओं से भरा वाहन डंपर से टकराया, महिला की मौत:सलकनपुर दर्शन करके वापस आते समय हादसा; ट्रैक्टर में बैठे 8 लोग घायल

INT News15 October 2026 at 11:14 pm

सीहोर जिले के बुधनी हाईवे बायपास पर गुरुवार को डंपर और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में एक महिला की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार लोग सलकनपुर स्थित मां बिजासन देवी के दर्शन कर रायसेन जिले के खपरिया गांव लौट रहे थे। हादसे के बाद पुलिस और राहत दल ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल आठ लोगों को बेहतर उपचार के लिए नर्मदापुरम रेफर किया गया है। मृतका की पहचान की पुष्टि नहीं हुई है। तस्वीरें देखिए… दर्शन कर लौटते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर-ट्रॉली में महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग और युवक सवार थे। सभी सलकनपुर में मां बिजासन देवी के दर्शन के बाद अपने गांव खपरिया लौट रहे थे। इसी दौरान बुधनी हाईवे बायपास पर ट्रैक्टर-ट्रॉली की डंपर से भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया

हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल आठ लोगों को नर्मदापुरम रेफर किया गया है। घायलों की संख्या और उनकी स्थिति की विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है। एसडीओपी बोले- महिला की मौत, जांच जारी

एसडीओपी रवि शर्मा के मुताबिक, हादसे में एक महिला की मौत हुई है और करीब 10 लोग घायल हुए हैं। मृतका की पहचान अभी नहीं हो सकी है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।