Friday, 28 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पंजाब

भाजपा-शिअद गठबंधन-पंजाब चुनाव प्रभारी से मिले सुखबीर बादल:गठबंधन के रोडमैप पर चर्चा; भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने की पंजाब चुनाव को लेकर बैठक

INT News28 August 2026 at 09:37 am

पंजाब चुनाव को लेकर दिल्ली में हलचल बढ़ गई है। भारतीय जनता पार्टी ने पंजाब में विधानसभा चुनाव की तैयारियां मिशन मोड पर शुरू कर दी। प्रधानमंत्री से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक सभी एक्शन मोड में हैं और लगातार बैठकें कर रहे हैं। इसी बीच भाजपा के पंजाब चुनाव प्रभारी व केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल और सुखबीर सिंह बादल के बीच एक अहम मीटिंग हुई। मीटिंग में दोनों नेताओं के बीच चली इस लंबी बैठक में गठबंधन के रोडमैप पर चर्चा की। पंजाब में भारतीय जनता पार्टी और शिरोमणि अकाली दल का गठबंधन फाइनल हो चुका है और अब इसकी औपचारिक घोषणा होनी बाकी है। भाजपा और शिअद नेताओं की लगातार बैठकें हो रही हैं। हाल ही में भाजपा के पंजाब प्रभारी व केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल व शिअद प्रधान सुखबीर बादल के बीच एक बैठक हुई। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पंजाब चुनाव को लेकर महामंत्रियों के साथ बैठक की। बैठक में पंजाब प्रभारी डॉ सतीश पुनिया शामिल हुए जबकि संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने पंजाब दौरे की पूरी रिपोर्ट राष्ट्रीय अध्यक्ष को दी। बीएल संतोष की रिपोर्ट पर भी बैठक में लंबी चर्चा हुई। सीआर पाटिल व सुखबीर बादल की बैठक के क्या मायने जानिए…