Friday, 28 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · छत्तीसगढ़

25 फूड स्टॉल पर चला बुलडोजर,4 डेयरी पर भी जुर्माना:टिकरापारा से पचपेड़ीनाका तक कार्रवाई

INT News28 August 2026 at 09:55 am

रायपुर में नगर निगम ने टिकरापारा में पुजारी पार्क से पचपेड़ीनाका चौक तक करीब 25 फूड स्टॉल और ठेले हटाए। टीम प्रहरी अभियान के तहत हुई कार्रवाई में ठेला संचालकों पर करीब 30 हजार रुपए का ई-जुर्माना लगाया गया। वहीं, समता कॉलोनी के आवासीय इलाके में सड़क पर मवेशी छोड़ने और गंदगी फैलाने पर 4 डेयरी संचालकों से 14 हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया। सड़क पर लगे फूड स्टॉल, निगम ने हटाया जोन-6 क्षेत्र में टीम प्रहरी अभियान के तहत नगर निगम की टीम और ट्रैफिक पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की। पुजारी पार्क से पचपेड़ीनाका चौक तक मुख्य सड़क पर लगे करीब 25 ठेले और फूड स्टॉल हटाए गए। अधिकारियों के मुताबिक सड़क किनारे ठेले लगने से यातायात प्रभावित हो रहा था और जाम की स्थिति बन रही थी। कार्रवाई के दौरान संचालकों को दोबारा सड़क पर ठेले नहीं लगाने की चेतावनी दी गई। मौके पर ही करीब 30 हजार रुपए का ई-जुर्माना किया गया। 4 डेयरियों पर 14 हजार का जुर्माना जोन-7 स्वास्थ्य विभाग ने समता कॉलोनी और भैसथान क्षेत्र में आवासीय इलाके में संचालित 4 डेयरियों की जांच की। शिकायतों की जांच के दौरान डेयरी के पालतू मवेशियों को सड़क पर खुले में छोड़ने और गंदगी फैलाने की शिकायत सही मिली। इसके बाद राहुल सिंह ठाकुर पर 5 हजार रुपए, जबकि राजू सोनकर, होरीलाल यादव और संतोष सोनकर पर 3-3 हजार रुपए का ई-जुर्माना लगाया गया। चारों से कुल 14 हजार रुपए वसूले गए। डेयरी संचालकों को मवेशियों को सड़क पर खुले में नहीं छोड़ने और आसपास गंदगी नहीं फैलाने की सख्त चेतावनी भी दी गई। टीम प्रहरी अभियान के तहत लगातार कार्रवाई नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम सार्वजनिक सड़कों को अतिक्रमण मुक्त कराने और यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए लगातार अभियान चला रही है। अधिकारियों का कहना है कि सड़क पर कब्जा करने, यातायात बाधित करने और सार्वजनिक जगहों पर गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।