world
हूती समूह का दावा: यमन के मारिब और हद्रामौत में बड़ा हमला, 35 सैनिक की मौत
INT News6 August 2026 at 11:37 pm

सना, 6 अगस्त। यमन के हूती समूह ने गुरुवार को दावा किया कि उसने पूर्वी मारिब और हद्रामौत प्रांतों में सरकारी बलों के खिलाफ बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोन का इस्तेमाल करते हुए बड़े पैमाने पर सैन्य अभियान चलाया है। समूह ने दावा किया कि इन हमलों में 'सैकड़ों लोग हताहत' हुए हैं।